”आत्मा की शान्ति में नफा नुस्कान नहीं देखा जाता” (नंदू उर्फ़ नन्द किशोर खत्री, द ब्लू अम्ब्रेला)   

                   

निम्न वीडियो में जनरल सैम मानेक शॉ को सैनिकों और पाक युद्धबंदी सैनिकों संग देखा जा सकता है| उनकी चाल देखें और जिस काल को सैम बहादुर फ़िल्म में दिखाया गया है उस काल में उनके बोलने का अंदाज़ देखें|

केवल तीन भारतीय सैन्य जनरलों को 5 सितारा रैंक मिला है| फील्ड मार्शल जनरल सैम मानेक शॉ उनमें से एक हैं| निम्न वीडियो में उन्हें देखें और बड़ी आयु में भी उनकी सधी चाल देखें, शारीरिक चपलता और चमक देखें|

लीडरशिप पर व्याख्यान देते हुए मुख्य अतिथि जनरल मानेक शॉ को देखें| यह उनके बुढापे का वीडियो है|

करन थापर सामान्यतः अपने शो पर अपने मेहमान की बखिया उधेड़ने की ख्याति पाते रहे, यहाँ जनरल मानेक शॉ के व्यक्तित्व के सामने उनका रुख देखिये|

फील्ड मार्शल जनरल मानेक शॉ के मूल वीडियोज देखने के बाद फ़िल्म – सैम बहादुर में उनकी भूमिका निभा रहे विक्की कौशल द्वारा अपनाया गया चरित्र चित्रण थोड़े संदेह के घेरे में तो आ ही जाता है| फ़िल्म जनरल सैम बहादुर के प्रति भावनाओं का सैलाब लायेगी और अगर जनरल सैम मानेक शॉ के चरित्र के फ़िल्मी चित्रण में कुछ उंच नीच हो गयी तो उनके करोड़ों भारतीय प्रशंसक विक्की कौशल और मेघना गुलज़ार को कभी क्षमा नहीं करेंगे|

आशा ही कर सकते हैं कि सैम बहादुर फ़िल्म सब कुछ सही ढंग से निभा ले जायेगी|

बहुत कठिन है डगर पनघट की !

…[राकेश]


Discover more from Cine Manthan

Subscribe to get the latest posts sent to your email.