रुक जा रात ठहर जा रे चंदा बीते न मिलन की बेला
आज चांदनी की नगरी में अरमानों का मेला
रुक जा रात …

पहले मिलन की यादें लेकर आई है ये रात सुहानी
दोहराते हैं चाँद सितारे मेरी तुम्हारी प्रेम कहानी
मेरी तुम्हारी प्रेम कहानी
रुक जा रात …

कल का डरना काल की चिंता दो तन है मन एक हमारे
जीवन सीमा के आगे भी आऊँगी मैं संग तुम्हारे
आऊँगी मैं संग तुम्हारे
रुक जा रात …


…[राकेश]


Discover more from Cine Manthan

Subscribe to get the latest posts sent to your email.