बेटे की मृत्यु के लिये उसकी फौजी ट्रेनिंग को जिम्मेदार मानने वाले मि. डिसूजा (हबीब तनवीर) जब मेजर चौहान के गाल पर थप्पड़ लगाते हैं तो इस दृष्य के प्रभाव को नाना पाटेकर बहुत वास्तविक और गहरा बनाते हैं।

नाना पाटेकर की फिल्म दर्शक को सोचने के लिये प्रेरित करती है। मेजर चौहान पर कोर्ट में केस चलते दिखाकर और उनके अंदर एकत्रित हो गये गुस्से, कुंठा और हिंसा जैसे भावों के कारण उन्हे सामान्य मानसिक अवस्था वापिस लाने की बात दिखाकर वे फिल्म को एक नया मोड़ देते हैं और इसे एक जिम्मेदार फिल्म बनाते हैं।

फिल्म के अंत में सैंकड़ों बच्चों का नग्नावस्था में दौड़ना एक बेहद प्रभावशाली इमेज है।

नाना पाटेकर ने बेहद अच्छी फिल्म बनायी और यह हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि इस फिल्म के बाद नाना पाटेकर को और फिल्में बनाने का सुअवसर प्राप्त नहीं हुआ है।

काश वे और फिल्में बना पाते।

© …[राकेश]


Discover more from Cine Manthan

Subscribe to get the latest posts sent to your email.