



चरित्रचित्रण की ऐसी बारीकियों पर ध्यान नहीं दिया गया है।
फिल्म को RED कैमरे के द्वारा शूट किया गया और सिनेमेटोग्राफर Robert Shacklady के कैमरे ने लंदन में फिल्माए भागों को खूबसूरती से पकड़ा है। एक अंतर जो दिखता है वह है कि कैमरे ने लंदन और आसपास बसे स्थानों में पसरी प्राकृतिक सौंन्दर्य की छटा को तो बखूबी प्रस्तुत किया है परंतु भारतीय अभिनेताओं की अपेक्षाकृत गहरे रंग वाली त्वचा को ढ़ंग से प्रस्तुत करने में कैमरा विभाग कहीं-कहीं कुछ मात खा गया है। सोहा अली खान के साथ कई दृश्यों में ऐसा हुआ है कि उनका चेहरा अजीब से धब्बे लिए हुए दिखता है।
फिल्म का संगीत कानों को अच्छा लगता है।
हालाँकि सोहा और फिल्म में उनके प्रेमी के ऊपर फिल्माया गया एक गीत फिल्म में अटपटा लगता है और फिल्म के मूड और गति को प्रभावित करता है।
©…[राकेश]
Discover more from Cine Manthan
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Leave a comment